देवघर में भाई ने भाई को ट्रक से कुचलकर हत्या, वारदात CCTV में कैद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर। झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत देवीपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपने बड़े भाई को ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान बिट्टू राउत के रूप में हुई है। हैरान करने वाली इस वारदात का पूरा वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बताया गया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पारिवारिक और संपत्ति संबंधी तनाव चल रहा था। बिट्टू राउत के पास चार मिनी ट्रक थे, जिनमें से एक उसने मंझले भाई संजीत राउत को दिया था, ताकि वह भी ट्रक चलाकर परिवार की परवरिश पाल सके। यह ट्र लोन पर लिया गया था, लेकिन संजीत राउत ट्रक की ईएमआई समय पर नहीं चुका रहा था। इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद हो रहा था। रविवार दोपहर जब बिट्टू राउत सड़क किनारे अपनी बुलेट बाइक धो रहा था, उसी समय संजीत ट्रक लेकर लेकर पहुंचा और सीधे अपने भाई के ऊपर चढ़ा दिया। बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद संजीत ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर देवीपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। ट्रक को जब्त कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि घटना में संपत्ति विवाद और पारिवारिक तनाव भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। सभी पहलुओं पर जांच के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार घटना की पूरी जांच कर रही है। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि यदि मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग वहां से नहीं हटते तो वे भी ट्रक की चपेट में आ सकते थे। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस अफसरों ने कहा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर