दो विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज प्रशांत किशोर का नाम, करगहर निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नोटिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेहरी आन सोन : जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नाम बिहार में दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज पाया गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए करगहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अशोक प्रसाद ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर का नाम पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के संत हेलेन स्कूल बी. रानी शंकरी लेन मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज है। वहीं, बिहार के करगहर विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय कोनार स्थित मतदान केंद्र संख्या 367 की मतदाता सूची में भी क्रम संख्या 621 पर उनका नाम अंकित है। उनका मतदाता पहचान पत्र संख्या IUAI 3123718 बताया गया है। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 17 के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो सकता। ऐसे में प्रशांत किशोर से तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इस नोटिस के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी से जुड़े लोगों ने इसे प्रशासनिक जांच की सामान्य प्रक्रिया बताया है, जबकि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर प्रशांत किशोर की नीयत पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए