नई उत्पाद नीति पर असमंजस, व्यापारियों ने राजस्व लक्ष्य को लेकर जताई आपत्ति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सभागार में मंगलवार को आयुक्त उत्पाद रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में झारखंड और अन्य राज्यों के शराब कारोबारियों की बैठक हुई। इस बैठक में एक सितंबर से निजी हाथों में जाने वाली शराब की खुदरा बिक्री से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। कारोबारियों ने सात महीनों के लिए निर्धारित 2402 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य पर चिंता व्यक्त की। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह लक्ष्य आपसी विचार-विमर्श के बाद तय किया गया है और इसमें संशोधन संभव नहीं है। साथ ही, उत्पाद नीति में भी कोई बदलाव नहीं होगा। तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए दुकानदारों से सुझाव मांगे गए, जिन्हें लागू करने का आश्वासन दिया गया। दुकानदारों ने नई उत्पाद नीति और टैक्स स्लैब के कारण शराब की कीमतों में वृद्धि की आशंका जताई, जिससे झारखंड में शराब की कीमतें पश्चिम बंगाल की तुलना में अधिक हो सकती हैं। उनका कहना था कि कीमतें बढ़ने से राजस्व पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जबकि कम कीमतें होने पर पड़ोसी राज्यों के ग्राहक झारखंड में शराब खरीदने आएंगे, जिससे राजस्व बढ़ेगा। आयुक्त ने कारोबारियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कई सवालों के त्वरित जवाब दिए। अन्य सुझावों के लिए विभाग की वेबसाइट का लिंक साझा किया गया, जहां कारोबारी अपनी बात रख सकते हैं। बैठक में अर्नेस्ट मनी वापसी की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। शराब दुकानों के लिए आवेदन के साथ राजस्व लक्ष्य का दो प्रतिशत अर्नेस्ट मनी जमा करना होता है, जो लाखों में होती है। पहले इसकी वापसी में दो महीने लगते थे, लेकिन आयुक्त ने आश्वासन दिया कि अब यह राशि 15 दिनों में वापस होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़हरवा पुलिस ने 1.003 किलो ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में खपाने की थी तैयारी, स्कॉर्पियो और तीन मोबाइल जब्त साहेबगंज: अंतर्राज्यीय स्तर पर

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों

बन्नोग्राम में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत

क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में