नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को बिहार दौरा!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आयेंगे. जहाँ वो मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा ने उच्चस्तरीय बैठक कर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की.

मधुबनी को मिली बड़ी सौगात

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री पंचायती राज दिवस पर बिहार आ रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है. वे मधुबनी हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे, जिससे मिथिला क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा. साथ ही, सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी.

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां

सभा स्थल को लेकर प्रशासनिक विमर्श जारी है. बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रही हैं, और यह आयोजन उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नौमा गांव में DYFI की इकाई कमिटी का गठन, सूर्य मणी बने सचिव

लखीसराय: हलसी प्रखंड के नौमा गांव में डीवायएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) की इकाई कमिटी का गठन किया गया। इसको लेकर आयोजित सभा की

संजय सरावगी का भागलपुर दौरा, बच्चों के सपनों में दिखा विकसित भारत का संकल्प

भागलपुर: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भागलपुर पहुंचे। उनके भागलपुर प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खगड़िया-भागलपुर के

गंगा समग्र की महापंचायत बैठक संपन्न, विश्व नदी दिवस पर नदियों के संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र, भागलपुर के तत्वावधान में बरारी स्थित संगठन के कार्यालय में महापंचायत बैठक और विश्व नदी दिवस के अवसर पर विशेष परिचर्चा का

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन