नरेश केजरीवाल से जुड़े ठिकानों पर ईडी का छापा, 65 लाख की नकदी जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) नरेश केजरीवाल और उसके भाई इंदर लाल केजरीवाल और उससे जुड़े लोगों के रांची, मुंबई और सूरत स्थित ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दायरे में कुल 12 ठिकानों को शामिल किया गया है। इसमें रांची के सात, मुंबई के दो और सूरत के तीन ठिकानें शामिल हैं। ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) के तहत नरेश केजरीवाल और उसके भाई इंदर लाल केजरीवाल के कार्यालय और आवासीय परिसों पर छापामारी की है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार रांची में छापेमारी के दायरे में केजरीवाल के चर्च कंप्लेक्स स्थित कार्यालय और पंचवटी प्लाजा स्थित कार्यालय और लालपुर स्थित घर को शामिल किया गया है। छापेमारी के दौरान 65 लाख रुपये नकद और 55 लाख रुपये के सोना चांदी के सिक्के मिले हैं। साथ ही, हवाला के सहारे पैसों को विदेश भेजने से संबंधित सबूत मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार की सुबह छह बजे नरेश केजरीवाल और उससे जुड़े ठिकानों पर एफईएमए के तहत छापा मारा। छापेमारी के दौरान गिरधर केजरीवाल के ठिकानों से 30 लाख रुपये नकद मिले। अजय केजरीवाल के ठिकानों से 10 लाख रुपये और इंदर केजरीवाल के ठिकानों से 25 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा इंदर केजरीवाल के ठिकानों से 55 लाख रुपये के सोना-चांदी के सिक्के मिले हैं। छापेमारी के दौरान मिली इन चीजों को जब्त कर लिया गया है। ईडी की ओर से एफईएमए के तहत की जांच के दौरान इस बात के सबूत मिले थे कि हवाला के सहारे विदेशों में बनी शेल कंपनियों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। साथ ही करीब इतनी ही रकम विदेशों से डिजिटल ट्रांसफर के सहारे मंगाया। यह प्रक्रिया काले धन को ह्वाइट करने की एक सुनियोजित प्रक्रिया के तहत की गयी है। जांच में पाया गया कि केजरीवाल और उससे संबंधित लोगों की ओर से हवाला के सहारे यूएई,यूएसए, नाईजेरिया सहित अन्य देशों में भेजने का काम किया जाता है। ईडी ने नरेश केजरीवाल के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से की गयी छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में एफइएमए के तहत जांच शुरू की थी। ईडी की ओर से की गयी प्रारंभिक जांच के दौरान केजरीवाल की ओर से विदेशों में धन निवेश किये जाने के सबूत मिले हैं। विदेशों में किये गये निवेश से जुड़े मामलों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन किये जाने से संबंधित जानकारी मिली है। ईडी की ओर से की गयी प्रारंभिक जांच के दौरान सीए नरेश केजरीवाल की ओर से दुबई, अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में निवेश से संबंधित सबूत मिले हैं।

इसी के आधार पर ईडी ने एफईएमए के तहत इस सीए और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है। मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली केजरीवाल को रियल स्टेट और कोयले के कारोबार से संबंध है। नरेश केजरीवाल के भाई इंदर लाल केजरीवाल देबुका कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रहे हैं। इंदर लाल केजरीवाल का संबंध 11 कंपनियों से है। इसमें के फिलामेंट प्राइवेट , श्री श्याम एंब्रॉयडरी प्राइवेट सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह