नव नियुक्त नगर थाना प्रभारी से मिले केकेएम कॉलेज के छात्र-छात्राएं, नशामुक्त पाकुड़ और अपराध नियंत्रण पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। केकेएम कॉलेज पाकुड़ के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को नव नियुक्त नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पारंपरिक वस्त्र पंची से पगड़ी बांधकर, माला पहनाकर और बुके देकर नगर थाना प्रभारी का स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान छात्र-छात्राओं ने पाकुड़ नगर को नशामुक्त बनाने और अपराध की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू के साथ विस्तार से चर्चा की। छात्रों ने खास तौर पर युवाओं को नशे से दूर रखने, अपराध पर नियंत्रण और शहर में सुरक्षित माहौल बनाए रखने से जुड़े मुद्दे पुलिस के समक्ष रखे।

छात्रों ने नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं ने उम्मीद जताई कि पुलिस और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय से नशे और अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मौके पर छात्र नेता कमल मुर्मू, वरिष्ठ छात्र नायक अजय हेम्ब्रम, उप छात्र नायक रोजिक मरांडी, वरिष्ठ छात्र नायिका सोनौती टुडू, उप छात्र नायिका राहीना सोरेन, संतोष मरांडी, भीम हांसदा, किरान मरांडी, छोटू टुडू, सरिता मरांडी और संजू पहाड़िन सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने