नाथनगर के पूर्व प्रत्याशी जेड हसन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, GR राशि की उठाई मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। नाथनगर विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने नगर निगम के वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 4 के साथ ही सबौर प्रखंड के रजनदीपुर और बाबूपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जेड हसन ने कहा कि वह पिछले एक सप्ताह में नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के सबौर और नाथनगर प्रखंड की 20 से अधिक पंचायतों का दौरा कर चुके हैं। उनके अनुसार, कई स्थानों पर अब भी लोगों को पॉलिथीन शीट नहीं मिली है और पानी निकलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम या ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं कराया गया है।

जेड हसन ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार सबौर प्रखंड के करीब 14 हजार और नाथनगर प्रखंड के करीब 19 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की संख्या इससे अधिक है और कई परिवार अब भी सहायता राशि से वंचित हैं। उनके अनुसार, जिन पंचायतों का उन्होंने दौरा किया, वहां लोगों ने जीआर राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से बाढ़ प्रभावित परिवारों का सही आंकड़ा तैयार कर सभी पात्र परिवारों को जीआर की राशि उपलब्ध कराने की मांग की।

राजद नेता ने कहा कि नगर निगम के वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 4 में रहने वाले स्थानीय बुनकर और अन्य बाढ़ प्रभावित लोगों ने भी सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जेड हसन ने मांग की कि शहरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों को भी नियमानुसार जीआर की राशि जल्द उपलब्ध कराई जाए।

जेड हसन ने कहा कि जिन इलाकों में पानी धीरे-धीरे निकल रहा है, वहां स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम, मोबाइल एंबुलेंस और अन्य जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पानी घटने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि जब तक पूरी तरह पानी नहीं निकल जाता और कीचड़ की साफ-सफाई नहीं हो जाती, तब तक प्रभावित इलाकों में सामुदायिक रसोई और राहत शिविर चलाए जाएं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल