नाथनगर के रामकृष्ण विद्या मंदिर हाई स्कूल में मनाई गई तुलसी जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। नाथनगर के रामकृष्ण विद्या मंदिर हाई स्कूल में तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन एवं संघर्षों पर आधारित प्रस्तुति दी। बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों का मन भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव अनिल कुमार राय ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य चंदन अभिजीत ने तुलसीदास जी के जीवन के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित, सदाचारी और परोपकारी बनने की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में न्यास समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर परमानंद राय, शैक्षणिक प्रभारी प्रोफेसर अंजनी प्रसाद राय, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विनोद राय, सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश प्रसाद राय, पूर्व प्राचार्य मंजू कुमारी, उप प्राचार्य मृत्युंजय कुमार, वरिष्ठ शिक्षक दीपक कुमार, शिक्षिका अनिता कुमारी और रीमा कुमारी सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम को रंगारंग बनाने में विद्यालय की शिक्षिका स्मिता कुमारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा नौवीं की छात्रा प्रेरणा कुमारी ने किया। पूरे कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय की शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव ने दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले