नामांकन में पारदर्शिता, समय से परीक्षा और अनुशासन विश्वविद्यालय की पहली प्राथमिकता। कुलपति अंजनी कुमार मिश्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुलपति की अध्यक्षता में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों, समन्वयकों और निदेशकों की अकादमिक और प्रशासनिक मुद्दों पर बैठक।

दिनांक 18 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति अंजनी कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों की एक बैठक विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित की गयी। उद्देश्य था, विश्वविद्यालय के विभिन्न अकादमिक और प्रशासनिक मुद्दों पर आपसी संवाद और गहन मंथन का। आज की इस बैठक में कुलपति अंजनी कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिन महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श किया गया, उनमें आगामी सत्र के लिए नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम पर मंथन, विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत, बोर्ड ऑफ स्टडीज, पाठ्यक्रम में सामाजिक जागरूकता और भारतीय ज्ञान प्रणाली पर अनिवार्य तौर पर बल दिया जाना, परीक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषय और वर्तमान में विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में चल रही नामांकन प्रक्रिया शामिल है। कुलपति अंजनी कुमार मिश्रा ने बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि आज जिन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद मंथन हुआ उन सभी पर क्रियान्वयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, चाहे वह नए पाठ्यक्रम के प्रारंभ या नई शिक्षा नीति के सिलेबस में नए अध्यायों के जुड़ाव से संलग्न हो। उन्होंने पुनः इस बैठक में नामांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि नामांकन के योग्य विद्यार्थियों के दाखिले से ही आधी समस्याएं हल हो जाती है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय उन विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करेगा जो स्नातक NEP के पूर्व के सत्र से संबंधित है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बड़े बड़े लक्ष्यों की घोषणा न कर उन प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करें जो तत्काल तौर पर विद्यार्थियों के लिए अकादमिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अति आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर आगामी माह से एकरूपता में नए सत्र की सभी कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। इस अधिकारिक बैठक के बाद कुलपति अंजनी कुमार मिश्रा ने विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का निरीक्षण किया और आगामी 26 जुलाई से आयोजित किए जानेवाली स्नातक परीक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किया। उन्होंने कहा कि विभाग इन परीक्षाओं का सुगमतापूर्वक संचालन सुनिश्चित करें। इस अधिकारिक बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ सर्वोत्तम कुमार, कुलसचिव डॉ धनंजय द्विवेदी सहित सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष , समन्वयक और निदेशक मौजूद थे। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत