नीतीश कुमार चुने गए JDU विधायक दल के नेता, BJP की बैठक जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे, जिसके बाद विधानसभा भंग की औपचारिकता पूरी की जाएगी। नई सरकार का गठन इसी प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ेगा और 20 नवंबर को नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण प्रस्तावित है। इधर नई सरकार गठन से पहले NDA में लगातार बैठकों का दौर जारी है। जदयू और भाजपा दोनों दल मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों और विभागों के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं। गठबंधन में तालमेल और सीटों के संतुलन को लेकर मंथन जारी है। उधर, महागठबंधन की हार के बाद लालू परिवार में बढ़ती अंदरूनी खींचतान बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर रही है। खासकर रोहिणी आचार्य को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएँ सामने आने से राजनीतिक तापमान और चढ़ गया है। RJD खेमे में उभरी यह असहमति महागठबंधन की हार के बाद नई चुनौतियों की ओर इशारा कर रही है। नई सरकार की तैयारी और विपक्ष की उठापटक के बीच बिहार की राजनीति में हलचल तेज बनी हुई है। NDA अपने मंत्रिमंडल के अंतिम स्वरूप पर मंथन में जुटा है, जबकि RJD अंदरूनी विवादों से जूझ रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों