नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली ; बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। हाल के चुनाव के बाद दसवीं बार मुख्यमंत्री बने श्री कुमार की यह दिल्ली की पहली आधिकारिक यात्रा मानी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी तथा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को बिहार में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में केंद्र–राज्य समन्वय को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में पटना जाकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे। इस मुलाकात को बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य के बीच संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत