पटना जंक्शन पर अब नहीं बिकेगा केला, स्वच्छता बनाए रखने के लिए रेलवे ने लगाई रोक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : रेलवे प्रशासन ने पटना जंक्शन परिसर में केले की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि छिलके वाले फलों, विशेषकर केले की बिक्री से प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में गंदगी बढ़ रही थी, जिससे स्वच्छता बनाए रखना मुश्किल हो रहा था। रेलवे का मानना है कि यात्री अक्सर केले के छिलके प्लेटफॉर्म पर फेंक देते हैं, जिससे न केवल गंदगी फैलती है बल्कि फिसलने की घटनाओं की भी संभावना बढ़ जाती है। इसी कारण स्वच्छ भारत मिशन और स्टेशन सौंदर्यीकरण अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन ने स्टेशन पर सभी फलों के विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे छिलके वाले फलों की बिक्री से परहेज करें और स्वच्छता नियमों का पालन करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की