पत्नी के चरित्र पर शक, पति ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बगहा: बिहार के बगहा जिले के देवीपुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहाँ रविवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वजह—शक। पत्नी के चरित्र पर संदेह में वह इतना अंधा हो गया कि बेरहमी से उसका गला रेत दिया। हैरानी की बात ये रही कि हत्या के बाद आरोपी कहीं भागा नहीं, बल्कि पूरी रात खून से सने कमरे में लाश के पास बैठा रहा.

मृतका की शादी 2005 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं. गांववालों और मृतका के भाई के मुताबिक, आरोपी अक्सर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था और चरित्र पर संदेह करता रहता था. एक बार इस मामले में केस भी हुआ, लेकिन पंचायत के जरिए सुलझा लिया गया। महिला ने बच्चों की खातिर कभी शिकायत नहीं की, लेकिन आखिरकार अपनी जान गंवा बैठी.

सुबह जब कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसी पहुंचे और लाश देखकर सन्न रह गए. मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है. पुलिस जांच में शक और घरेलू हिंसा की पुष्टि हुई है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक