पथरगामा में बड़ी वारदात टली, अमरपुर पुल के पास तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदात को टाल दिया। गुप्त सूचना के आधार पर अमरपुर पुल के समीप छापेमारी कर पुलिस ने तीन हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 29 जून को सूचना मिली थी कि 4 से 5 अपराधी हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार (रजौन कला, पथरगामा), अर्जुन कुमार दास (अमडीहा, गोड्डा) और राहुल देव राय (अमरपुर, बांका, बिहार) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे कथित रूप से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे राहगीरों से मोटरसाइकिल, टोटो और टेंपो लूटकर उन्हीं वाहनों का उपयोग शराब की सप्लाई में करते थे। इसी उद्देश्य से वे अमरपुर पुल के पास एकत्र हुए थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर की दो अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार दो आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस अभियान में थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह सहित पथरगामा थाना के कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

नोट: आरोपियों से संबंधित जानकारी पुलिस द्वारा पूछताछ और प्रारंभिक जांच के आधार पर दी गई है। मामले की जांच जारी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें