पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में संबंधित लाभुक का नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है। यह जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार साह ने दी।

एमओ ने बताया कि लगातार छह माह तक राशन का उठाव नहीं करने वाले राशन कार्ड को साइलेंट राशन कार्ड के रूप में चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद ऐसे राशन कार्ड निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। प्रत्येक माह की 21 तारीख को लगातार छह माह तक राशन का उठाव नहीं करने वाले राशन कार्डों को चिन्हित किया जाएगा और अगले माह की एक तारीख से उन्हें स्वतः निष्क्रिय करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि निष्क्रिय किए गए राशन कार्ड के लाभुकों को तीन माह के अंदर ई-केवाईसी या सत्यापन कराना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी या सत्यापन नहीं कराने पर संबंधित राशन कार्ड स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।

एमओ दीपक कुमार साह ने सभी राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी समय रहते करा लें। इससे खाद्यान्न योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में