पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू :  झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मारा गया। यह मुठभेड़ सोमवार देरशाम शुरू हुई और आज सुबह तक इलाके में गोलीबारी होती रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

पुलिस ने इस दौरान नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां का शव बरामद किया है। मौके से एक एसएलआर बरामद हुई। मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी नितेश यादव को भी गोली लगने की सूचना है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और अन्य पुलिस अधिकारी सुबह 5 बजे से इलाके में कैम्प कर रहे हैं। बताया जाता है कि मुठभेड़ के समय इनामी माओवादी नितेश के दस्ते में करीब छह कैडर थे। दस्ते में 10 लाख का इनामी संजय गोदराम भी है। पिछले डेढ़ दशक से नितेश यादव झारखंड और बिहार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल