पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर पर हमला , मांगी रिपोर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोलकाता ; पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों से पहले पूरे देश में चल रहे SIR के तहत यहां पर भी इसी का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के दफ्तर में हुई एक गंभीर सुरक्षा चूक ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस घटना को महज एक लापरवाही नहीं, बल्कि एक बड़ी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव आयोग ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है और साफ कहा है कि वहां काम करने वाले अधिकारियों की जान खतरे में है। इस घुसपैठ के बाद दिल्ली से लेकर कोलकाता तक हड़कंप मच गया है। चुनाव आयोग ने इस मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग का मानना है कि मौजूदा सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह नाकाफी हैं। जांच में पता चला कि सुरक्षा की कई परतें ठीक से काम नहीं कर रही थीं, जिससे कोई भी संदिग्ध आसानी से अंदर घुस सकता था। इसे देखते हुए आयोग ने तुरंत प्रभाव से सुरक्षा बढ़ाने और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया है। अब दफ्तर ही नहीं, अधिकारियों के घर और रास्तों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को