पाकिस्तान पर बरस रहे पैसे, भारत का दोस्त भी कर रहा दगाबाजी, कौन दे रहा है गारंटी!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में पल रहे आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। हालांकि, दो दिन बाद ही पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम हो गया। भारतीय सेना के इस हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। वो भी तब जब पाकिस्तान पहले से ही कर्ज के दलदल में धंसा हुआ है। मगर, आप यह सोच रहे होंगे कि आखिरकार रोटी और रोजगार के लिए तरस रहे पाकिस्तान को जंग और कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए इतने पैसे कहां से मिलते हैं। दरअसल, इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), एशियाई विकास बैंक (ADB) और वर्ल्ड बैंक (WORLD BANK) हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या भारत सरकार की कूटनीति पाकिस्तान को फंड जारी करने के मामले में फेल हो गई है। जानते हैं पूरी बात।भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) ने हाल ही में पाकिस्तान को लगभग एक अरब अमरीकी डॉलर तत्काल जारी करने को मंजूरी दे दी। भारत ने इसका विरोध किया और आईएमएफ की महत्वपूर्ण बैठक में मतदान से परहेज किया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान इस फंड का यूज सीमा पार आतंकवाद के लिए कर सकता है। सितंबर 2024 में, पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कर्ज के लिए मंजूरी मिली थी। 1958 से लेकर अब तक पाकिस्तान IMF के सामने 24 बार हाथ फैला चुका है।पाकिस्तान की फाइनेंशियल हेल्प के लिए वर्ल्ड बैंक (World Bank) से लेकर एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) तक आगे आए हैं। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने राजकोषीय स्थिरता को मजबूत करने और सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन में सुधार के लिए पाकिस्तान के लिए 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी। वित्त मंत्री के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने सोशल मीडिया पर दिए बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पैकेज में 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नीति-आधारित ऋण (पीबीएल) और 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कार्यक्रम-आधारित गारंटी (पीबीजी) शामिल है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार जिले में 7380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

मुख्यमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्यभर में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र

शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने हेतु स्मार पत्र सौंपा

कटिहार : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने शहीद जगदेव चौक,न्यू मार्केट,कटिहार में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने

करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा पुल! ग्रामीणों की जिंदगी बनी परेशानी

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड स्थित महेशपुर में लगभग 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले 4 से 5 वर्षों से

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना