पाकुड़िया में वज्रपात, घर निर्माण के दौरान चार मजदूर झुलसे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पलियादाहा सुजानटोला (सूजन पाड़ा) में शुक्रवार को घर निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर घर निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से सभी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में जुगनू हेम्ब्रम (42) की हालत सबसे अधिक गंभीर बताई गई। वज्रपात के बाद वह बेहोश हो गए थे। वहीं नारायण हेम्ब्रम (20) की स्थिति भी गंभीर है। श्रीतन सोरेन (25) को शरीर और सीने में तेज जलन की शिकायत है, जबकि पवन हांसदा (16) की हालत चारों में अपेक्षाकृत बेहतर बताई गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है। शाम करीब 5 बजे चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत पहले से बेहतर है और सभी की निगरानी करते हुए इलाज जारी है। साथ ही उन्होंने लोगों से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर काम करने से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले