पाकुड़िया में हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में लूट की कोशिश, CCTV में कैद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर में कथित तौर पर लूट की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना भूतपूर्व मुखिया स्व. जगदीश प्रसाद गुप्ता के पुत्र महेश कुमार गुप्ता के घर की बताई जा रही है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि कुछ नकाबपोश लोग हथियार लेकर घर में पहुंचे और कथित तौर पर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान महेश कुमार गुप्ता के स्टाफ के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में हथियार लिए कुछ नकाबपोश लोगों के दिखाई देने की बात कही जा रही है।

इसी बीच घर का शटर गिरा दिए जाने के कारण कथित तौर पर अपराधी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वारदात की जानकारी मिलते ही पाकुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ ही वारदात के कारणों और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। घटना से संबंधित CCTV वीडियो और विस्तृत जानकारी शुक्रवार सुबह भानुमित्र फेसबुक पेज पर उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में बाबूलाल मरांडी का स्वागत, बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर

लिट्टीपाड़ा: संथाल परगना प्रवास के दौरान शुक्रवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक में स्वच्छता अभियान, गांधी जयंती पर बापू को किया नमन

पाकुड़: सेवा और स्वच्छता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक परिसर

पाकुड़िया में हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में लूट की कोशिश, CCTV में कैद

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर में कथित तौर पर लूट की कोशिश किए जाने

महागामा में सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन, 3 घंटे जाम रहा ईसीएल मार्ग

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, अंचल अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता के बाद हटाया गया जाम महागामा संवाददाता: महागामा नगर