सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक में स्वच्छता अभियान, गांधी जयंती पर बापू को किया नमन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: सेवा और स्वच्छता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। “सेवा मेरा योगदान” और “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को स्वच्छ कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। लोगों से अपने आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, कार्यालय मंत्री सुशील शाह, दिलीप सिंह, बासु मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाया जाने वाला सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके स्वच्छ और स्वस्थ भारत के विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक नागरिक को घर के साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति भी जिम्मेदार होना चाहिए।

वहीं, महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचारों को याद किया। भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन