पाकुड़: अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 


पाकुड़: अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क स्थित बरमसिया मोड़ के समीप एक टेम्पो से अवैध रूप से ले जाया जा रहा कोयला जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरमसिया मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक टेम्पो को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें बिना वैध दस्तावेजों के कोयला परिवहन किया जा रहा था। जांच के बाद कोयला और वाहन को जब्त कर लिया गया।

इस मामले में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 57/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 305(ई), 371(2), 317(5), 3(5) तथा कोल माइंस एक्ट की धारा 30(ii) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल किशोर मंडल (ग्राम उपर मंझरिया, थाना मुफस्सिल, जिला दुमका) और कॉर्नेल टुडू (ग्राम चिरुडीह, थाना काठीकुंड, जिला दुमका) के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।