पाकुड़: एसआईआर अभियान को मिला जनसमर्थन, जनप्रतिनिधियों ने भरे एन्यूमरेशन प्रपत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पाकुड़ के सांस्कृतिक भवन में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को लेकर जनभागीदारी देखने को मिली। अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 409 एवं 410 के लिए वार्ड संख्या-8 के पार्षद अनिकेत गोस्वामी ने अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ जुबान हुसैन और शिखा घोष को सौंपा।

इस दौरान झामुमो के शाहिद इक़बाल, भाजपा के मिठू भगत, कांग्रेस के जकी सादिक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदाता सूची को अद्यतन बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है और प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।

अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज करना, त्रुटियों को दूर करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।