पाकुड़: घर में सो रही महिला की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के जेटके टोला गांव में घर में अकेली सो रही एक महिला की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान मरांगमई हांसदा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात वह घर में अकेली सो रही थी, जबकि उसके परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुसे और उसके सिर पर गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी।

बुधवार सुबह काफी देर तक महिला के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। कमरे में पहुंचने पर वह खाट पर मृत अवस्था में मिली। सूचना पर थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, मामले की जांच की और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सिर पर गंभीर वार किए जाने से मौत की आशंका है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल