पाकुड़ पुलिस ने पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील, संवेदनशील जगहों में किया फ्लैग मार्च

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले में दीपावाली और काली पूजा के त्योहारों के मद्देनजर एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. नगर थाना प्रभारी के अनुसार, यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे हाटपाड़ा, हरिणडांगा बाजार, कलिकापुर, मिशन रोड और भगतपाड़ा में आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पर्व त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि त्योहार के दौरान अश्लील गीत बजाए गए या शांति व्यवस्था भंग की गई, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस बल की एक बड़ी संख्या मौके पर मौजूद रही, जिससे यह संदेश दिया गया कि प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर है और किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर काफ़ी संख्या पर पुलिस जवान मौजूद थे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक