पाकुड़ में महिला से सोने की चेन और कंगन की ठगी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: शहर में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला को दो शातिर बदमाशों ने बातचीत के बहाने अपने झांसे में लिया और उनके गले की सोने की चेन तथा हाथ का सोने का कंगन ठगकर बाइक से फरार हो गए। घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सिंधीपाड़ा जैन गली निवासी मोनी लखमानी मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत के दौरान उनका विश्वास जीत लिया। कुछ ही देर में दोनों बदमाश महिला के सोने के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। घटना का अहसास होने पर महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पीड़िता के पति किशोर लखमानी ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात कही गई है। पुलिस फुटेज और आसपास लगे अन्य कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

लगातार सामने आ रही चोरी और ठगी की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब सुबह की सैर के दौरान भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि शहर में लोगों का सुरक्षा पर भरोसा कायम रह सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले