पीठासीन पदाधिकारी को मॉक पोल का प्रशिक्षण दिया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती ने विधानसभा चुनाव -2024 के मद्देनजर जवाहर नवोदय विद्यालय, में चल रहे पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी व तृतीय मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण का जायजा लिया गया।मास्टर ट्रेनर के द्वारा पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी व तृतीय मतदान अधिकारी वास्तविक मतदान के दिन किए जाने वाले मोंक पोल की विस्तृत जानकारी दी।
मतदान दलों द्वारा की जाने वाली सामान्य त्रुटियाँ, मतदान दलों के कर्तव्य और उत्तरदायित्व। फ़ॉर्म भरना, सील करना और पैकिंग करना, (मॉक ड्रिल) हाथों-हाथ डमी फॉर्म और लिफाफे भरने का प्रशिक्षण (17ए,17सी, पीओ डायरी, मॉक पोल सर्टिफिकेट, रिसीविंग फॉर्म-एम21 आदि) की जानकारी दी गई।इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, प्रशिक्षक के रूप में सुभाषित, नगर पार्षद पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, शशिकांत पांडे एवं अन्य प्रशिक्षक उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जनजाति सुरक्षा मंच की नई प्रखंड कमेटी गठित, सनातन सोरेन बने अध्यक्ष

पाकुड़िया। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले रविवार, 23 अगस्त 2026 को पाकुड़िया प्रखंड के तलवा स्थित गिरी वनवासी कल्याण परिसर में विशेष बैठक आयोजित

हिरणपुर में पेसा कानून के तहत ग्राम सभा का गठन, लक्ष्मी देवी सहायक सचिव और गौरव दत्ता कोषाध्यक्ष

हिरणपुर। प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत अंतर्गत मौजा सुंदरपुर पंचायत भवन में उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली 2025 के प्रावधानों के तहत पारंपरिक ग्राम

हिरणपुर में गणेश और दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण शुरू

हिरणपुर। आगामी गणेश पूजा और दुर्गा पूजा को लेकर हिरणपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति और सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति,

शिवपुर सेवा शिविर में कांवरियों का होगा सम्मान, इलाज से लेकर फलाहार तक की व्यवस्था

गोड्डा। सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए शिवपुर में समाजसेवी सह राष्ट्रीय विभूति मंच के अध्यक्ष राजेश झा की