पुलिस ने 80 लाख की लूटकांड का किया खुलासा, पांच आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 कोडरमा : बिहार के छपरा जिले के जेवर व्यवसायी से कोडरमा घाटी में हुए 80 लाख रुपए के सोने की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. कोडरमा  पुलिस ने सोना लूटकांड को अंजाम देने वाले 5 अपराधियों के साथ लूट के 673 ग्राम सोने के बिस्किट को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस लूटकांड में इस्तेमाल की गई दो कार को भी बरामद करने में सफलता पाई है.

बता दें कि 15 जून को बिहार के छपरा के जेवर व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता से कोडरमा घाटी में तकरीबन 80 लाख रुपए के सोने पुलिस को दिए बयान में व्यवसायी ने बताया था कि वे अपने एक स्टाफ के साथ कोलकाता से सोने की बिस्किट लेकर वापस छपरा लौट रहें थे. इस दौरान कोडरमा घाटी में उनकी कार खराब हो गई. मौके पर कुछ लोग उनके पास मदद करने की ख्याल से पहुंचे और उनसे सोने की बिस्किट की लूट कर ली.की लूट कर ली गई थी. इस लूटकांड को तब अंजाम दिया गया था, जब वे अपने एक स्टाफ के साथ कोलकाता से सोने की बिस्किट लेकर वापस बिहार के छपरा लौट रहे थे.दो अपराधी मदद करने की नीयत से व्यवसायी के पास पहुंचे और गाड़ी ठीक करने में मदद करने लगे. इसी दौरान उन दोनों को व्यवसायी के पास भारी मात्रा में सोना होने की भनक लगी. जिसके बाद उन दोनों ने अपने कुछ साथियो को बुलाया और व्यवसायी के साथ मारपीट करते हुए सोने की लूट कर मौके से फरार हो गए.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के