पूर्णिया में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली बड़ी सफलता, 216% लक्ष्य से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्णिया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्णिया जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्क्रीनिंग अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अभियान के दौरान जिले में निर्धारित लक्ष्य से 216 प्रतिशत अधिक उपलब्धि हासिल करते हुए 3 लाख 3 हजार 668 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य टीबी संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना और जिले को टीबी मुक्त बनाना है।

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के निर्देशन में 2 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी सीएचओ, एएनएम, एसटीएस, एसटीएलएस, बीएचएम, बीसीएम और जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने संयुक्त रूप से कार्य किया। अभियान के तहत 11,073 एक्स-रे, 6,762 नाट (NAAT) जांच, 544 अन्य बीमारी से जुड़े टीबी परीक्षण तथा 1,460 टीबीटी जांच कर संभावित मरीजों की पहचान की गई। चिन्हित मरीजों को तत्काल दवा और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर लगातार अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है तथा मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता भी दी जा रही है। जुलाई माह में जिले के निक्षय मित्रों ने 501 फूड बास्केट्स वितरित किए, जिससे मरीजों को उपचार के साथ पौष्टिक आहार भी मिल सके। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस तरह के सतत प्रयासों से पूर्णिया को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को तेजी से हासिल किया जा सकेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा