पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती ,सीएम हेमंत पहुंचे दिल्ली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेता शिबू सोरेन को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। सूत्रों ने जानकारी दी कि यह सिर्फ एक सामान्य जांच नहीं है, बल्कि उनकी तबीयत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सीएम हेमंत सोरेन बीमार पिता के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति जानने दिल्ली पहुंचे है। वो दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे गंगा राम अस्पताल पहुंचे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसीलिए वो उनके सेहत का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर है। शिबू सोरेन (उम्र 81 वर्ष) झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीते 38 वर्षों से शीर्ष नेता रहे हैं और पार्टी के संरक्षक है।

 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल