पूर्व CM चंपाई सोरेन ‘हाउस अरेस्ट’

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को आज सुबह ‘हाउस अरेस्ट’ कर लिया गया। चंपाई सोरेन ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा- ‘नगड़ी के आदिवासी- मूलवासी किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने आज सुबह से मुझे ‘हाउस अरेस्ट’ कर लिया है।’  डीएसपी वी रमण ने इसकी पुष्टि की है. डीएसपी ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है । फिलहाल वह अपने आवास से बाहर नहीं निकल सकेंगे । पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने आवास पर ही समर्थकों के साथ बैठे हुए हैं. उन्होंने बताया कि डीएसपी ने घर पर आकर उनसे कहा है कि वह अपने आवास से बाहर नहीं निकल सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनका विरोध RIM-2 के निर्माण से नहीं है बल्कि आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए है. उन्होंने कहा कि रांची में ही कई जगहों पर सरकारी और कम उपजाऊ जमीन है, उस पर भी रिम्स-2 बन सकता है. रिम्स-2 के जमीन को लेकर उनका विरोध और आंदोलन जारी रहेगा. चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने बहुत आंदोलन किया है. यह भी आंदोलन का हिस्सा है 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष