पेसा एक्ट नियमावली लागू न करने पर हाई कोर्ट सख्त, प्रधान सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । झारखंड में पेसा एक्ट की नियमावली अब तक लागू नहीं किए जाने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट की खंडपीठ ने कड़ा रुख अपनाया। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ ने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव से व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण मांगा है। सुनवाई के दौरान प्रधान सचिव अदालत में स्वयं उपस्थित रहे। पीठ ने पूछा कि पूर्व के आदेश के बावजूद अब तक नियमावली लागू क्यों नहीं की गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में नियमावली लागू नहीं की गई तो अदालत सख्त कार्रवाई के लिए बाध्य होगी। सचिव की ओर से अदालत को बताया गया कि नियमावली लागू करने की प्रक्रिया जारी है और पंचायती राज अधिनियम सहित अन्य विधिक प्रावधानों के तहत पेसा एक्ट की भावना के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। कोर्ट ने सचिव को अगली सुनवाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 6 सितंबर को निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि पेसा एक्ट अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा को अधिकार देने से संबंधित है, जिसकी नियमावली को लेकर झारखंड सरकार की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं हो सकी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष