प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मध्यप्रदेश के लिए 17 सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, आदि सेवा पर्व, सुमन सखी चैटबॉट का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की। उन्होंने सिकल सेल स्क्रीनिंग के एक करोड़वें कार्ड का वितरण भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान वराह की प्राचीन प्रतिमा भेंट कर पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने पीएम मोदी को पारंपरिक पगड़ी पहनाई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों बहनों को प्रणाम करता हूं। धार की यह धरती हमेशा से पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है। महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्र रक्षा के लिए डटे रहने की सीख देता है। महर्षि दधीचि का त्याग हमें मां भारती की सेवा की प्रेरणा देता है। हमारे वीर जवानों ने मां बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को ध्वस्त कर दिया। हमारी सेना ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।

उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो किसी की परमाणु धमकी से डरता नहीं है। ये नया भारत घर में घुसकर मारता है। आज 17 सितंबर को एक और ऐतिहासिक अवसर है। आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त कराया था। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि थी।

सेना के इतने बड़े शौर्य को कई दशक बीत गए कोई याद करने वाला नहीं था। लेकिन, आपने मुझे मौका दिया। हमारी सरकार ने भारत की एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे मनाने की शुरुआत की है। इसका कार्यक्रम हैदराबाद में भी हो रहा है।

गरीब-किसान-नारी-युवा को नई मजबूती

पीएम मोदी ने कहा कि हम देश के लिए जीयें, हर पल देश के लिए समर्पित हों। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए सौगंध लेकर सबकुछ समर्पित कर दिया था। उनका सपना था, विकसित भारत। वे चाहते थे कि भारत गुलामी से निकलकर तेजी से आगे बढ़े। आज हमने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इसके चार प्रमुख स्तंभ है। गरीब, किसान, नारी और युवा। आज इन चारों स्तंभों को नई मजबूती देने का काम हुआ है। इस आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है।

धार से यह कार्यक्रम देशभर की माताओं के लिए हो रहा है। यहां से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार महाअभियान का शुभारंभ हुआ है। आदिसेवा पर्व की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। आज से मध्यप्रदेश में भी यह पर्व शुरू हो रहा है। यह जनजातीय वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा।

आज विश्वकर्मा जयंती पर देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास हुआ है। किसानों को उपज का सही मूल्य मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश के औद्योगिक अभियान को गति मिलेगी। इन परियोजनाओं और अभियानों के लिए मध्यप्रदेश और देशवासियों को बधाई देता हूं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों