बड़ी खबर : हर एक पंचायत सचिवालयों में स्थायी आधार सेवा केंद्रों की होगी स्थापना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की दिशा में मजूबत हुई है । गुरुवार को राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर-स्पेशल पर्पज व्हीकल (सीएससी-एसपीवी) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं.इस एमओयू के तहत राज्य के पंचायत सचिवालयों में स्थायी आधार पंजीकरण एवं अद्यतन केंद्र स्थापित किए जाएंगे. यह सुविधा अब ग्रामीण लोगों को उनके स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो जाएगी, जिससे उन्हें आधार संबंधी सेवाओं के लिए दूरदराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. यह पहल झारखंड वित्त नियमावली के नियम 245 के तहत विशेष स्वीकृति के तहत संभव हुई है, जिसमें राज्य सरकार ने सीएससी-एसपीवी को पंचायत भवन में आधार सेवाएं संचालित करने की अनुमति दी है.इस संबंध में राज्य सरकार ने हाल ही में कैबिनेट की मंजूरी दी थी, जिसके बाद राज्य के पंचायत सचिवालयों में स्थायी आधार पंजीकरण एवं अद्यतन केंद्र स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है. ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने पंचायत भवन में आधार सेवाओं के संचालन के लिए सीएससी-एसपीवी को अनुमति दी है. दीपिका पांडेय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह समझौता झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को डिजिटल पहचान से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी प्रयास है. इससे न केवल आधार सेवाएं सुलभ होंगी, बल्कि पंचायत सचिवालय भी डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में सशक्त होंगे.सभी पुराने समझौतों को रद्द कर अब यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित इन-हाउस मॉडल के तहत यह नई व्यवस्था लागू की जाएगी. इस समझौते के तहत जल्द ही पूरे राज्य में पंचायत सचिवालयों से आधार पंजीकरण और उससे जुड़ी सेवाएं शुरू की जाएंगी. यह कदम झारखंड सरकार के डिजिटल परिवर्तन के संकल्प को गति देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष