बड़ी टेक कंपनियों ने 1.12 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में 2025 अब तक के सबसे कठिन वर्षों में दर्ज हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन के बढ़ते प्रभाव के बीच कंपनियां लागत घटाने और नई तकनीकों पर फोकस करने के लिए बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 218 कंपनियां 1.12 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल चुकी हैं।
भारत की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से लेकर अमेरिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, इंटेल, गूगल और मेटा तक, हर बड़ी टेक कंपनी ने कर्मचारियों की कटौती की है। इसका सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है—एआई आधारित स्वचालन, घटती उपभोक्ता मांग, और धीमी वैश्विक अर्थव्यवस्था।
इंटेल ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की है। चिप मेकर कंपनी अपनी वैश्विक वर्कफोर्स को 22% घटा रही है, जिससे करीब 24 हजार लोगों की नौकरियां खत्म होंगी। अमेरिका, जर्मनी, कोस्टा रिका और पोलैंड इसके प्रमुख प्रभावित देश हैं।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने भी सितंबर 2025 तक 19,755 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, जो उसके इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी है।
अमेजन ने दुनिया भर में 14 हजार कर्मचारियों को हटाया है, जो उसके कॉर्पोरेट वर्कफोर्स का बड़ा हिस्सा है।
माइक्रोसॉफ्ट ने भी 9 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी का कहना है कि एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश की जरूरत है, इसलिए पुराने विभागों को कम किया जा रहा है। इसी तरह, गूगल ने अपनी क्लाउड और एंड्रॉयड टीमों से सैकड़ों लोगों को निकाला, जबकि मेटा ने एआई टीम से 600 कर्मचारियों को हटा दिया।
डिलीवरी दिग्गज यूपीएस ने तो एक ही बार में 48 हजार कर्मचारियों को निकाल दिया। इनमें 34 हजार ऑपरेशनल और 14 हजार मैनेजमेंट रोल्स शामिल हैं। कंपनी अमेरिका में 93 सुविधाएं बंद कर अब 400 यूनिट्स को ऑटोमेटेड करने जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह