बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा समग्र की भव्य गंगा महाआरती, स्वच्छता और संरक्षण का लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: गंगा समग्र भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महाआरती का आयोजन घाट प्रमुख प्रियरंजन कुमार के नेतृत्व में हुआ, जबकि गंगा आरती का विधिवत संचालन शुभम कुमार पंडित ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गंगा समग्र के कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।

महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं और गंगा सेवियों ने मां गंगा की आरती की और गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रियरंजन कुमार, प्राची कुमारी, अनुपमा दुबे, सुधीर चौधरी, पार्वती देवी, चित्रलेखा देवी, प्रिंस कुमार, आर्यन कुमार सहित कई गंगा सेवियों और श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। गंगा की स्वच्छता और संरक्षण किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का सामूहिक दायित्व है। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के जरिए लोगों में गंगा संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

गंगा समग्र भागलपुर की ओर से नियमित रूप से गंगा घाटों पर स्वच्छता, जनजागरूकता और संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। संगठन की ओर से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

महाआरती का समापन मां गंगा की आरती और सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण