बर्खास्त 249 अनुसेवक तीन जनवरी से करेंगे पदयात्रा, समायोजन की लगायेंगे गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पलामू, । जिले के बर्खास्त 249 अनुसेवक तीन जनवरी से पदयात्रा करेंगे। सभी अनुसेवक अपनी मांगों को लेकर मेदिनीनगर से रांची तक पदयात्रा करेंगे और रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर समायोजन की गुहार लगायेंगे। सोमवार को पदयात्रा को लेकर मेदिनीनगर में बैठक की गई और कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। उल्‍लेखनीय है कि नियुक्ति विज्ञापन में त्रुटि पाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर झारखंड सरकार ने पलामू के 251 अनुसेवकों को बर्खास्त कर दिया था। बैठक के क्रम में अनुसेवकों ने कहा कि तीन जनवरी को पलामू समाहरणालय से पदयात्रा की शुरूआत होगी। सतबरवा में रात्री विश्राम किया जायेगा। चार जनवरी को पुनः सतबरवा से पदयात्रा शुरू होगी और लातेहार में रात्रि विश्राम होगा। 5 जनवरी को लातेहार से चंदवा, 6 को चंदवा से कुड्डू, 7 को कुड्डू से मांडर और 8 जनवरी को मांडर से रांची पहुंचने पर रात्रि में विश्राम किया जायेगा। लगभग 5-6 दिन पैदल चलने के बाद सभी बर्खास्त अनुसेवक रांची मुख्यमंत्री आवास या कार्यालय पहुंचेंगे और मांग पत्र सौपेंगे। अनुसेवकों ने कहा कि समायोजन की मांग को लेकर झारखंड सरकार से कई बार निवेदन करने एवं धरना प्रदर्शन के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिला। समायोजन करने के लिए किसी प्रकार की सरकारी पहल नहीं की गयी। नौकरी से हटाये जाने के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गयी है। दो अनुसेवकों की इलाज के क्रम में पैसे के अभाव में मौत हो चुकी है। इसलिए अब मांगों को लेकर एकमात्र उपाय पदयात्रा करना ही रह गया है। बैठक में विवेका कुमार शुक्ला, मंदीप कुमार, संजीत कुमार यादव, सुधाकर दुबे, कृष्णा कुमार, विकास कुमार सहित अन्य अनुसेवक शामिल थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक