बसंत पंचमी पर संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.56 करोड़ से अधिक ने लगायी पवित्र डुबकी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रयागराज :  बसंत पंचमी के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग स्थित अविरल-निर्मल त्रिवेणी संगम में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सरकार के अनुसार इस अवसर पर 3.56 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि विद्या, विवेक और चेतना के उत्सव के इस शुभ दिन सनातन संस्कृति के दिव्य आलोक से दीप्त संगम तट पर 3.56 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया।

योगी ने पवित्र स्नान करने वाले समस्त पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास हेतु पधारे साधकों एवं देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का कोटिशः अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह विराट जनसमागम सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा और जनआस्था की अपार शक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावन स्नान पर्व को सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले पूज्य अखाड़ों, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मेला प्रबंधन, स्वच्छता सेवकों, स्वयंसेवी संगठनों, नाविक बंधुओं तथा प्रदेश सरकार के सभी विभागों के प्रति साधुवाद व्यक्त किया।

उन्होंने प्रदेशवासियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को