बांग्लादेश में हिंदू और ईसाइयों पर हो रहे जुल्म के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। महानगर कांग्रेस और चुटिया प्रखंड कांग्रेस समिति के तत्वावधान में रविवार को बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या सहित विभिन्न मांगों को लेकर रैली सह विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह चुटिया प्रखंड प्रभारी अरुण चावला और प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गौरव ने किया। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं और ईसाइयों की हत्या और उन पर ढाए जा रहे जुल्म पर केंद्र सरकार की चुप्पी सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व इंदिरा गांधी चौक,चुटिया से शुरू होकर जुलूस मुहल्ले चुटिया थाना के पास पहुंचा। कार्यक्रम में पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष सह चुटिया प्रखंड प्रभारी अरुण चावला, चुटिया प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गौरव, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, गोपाल पांडे, दीपेश पाठक, राजेश साहू, विकास सिंह, जोगिंदर मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए