बाबा गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार : जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा गोरखनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दिया है।अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष राजू कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,साल मारी थाना अध्यक्ष जुली कुमारी ने मंदिर न्यास समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर परिसर में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि बाबा गोरखनाथ धाम में भक्तों की अटूट आस्था है। यहाँ सावन के पवित्र महीने में जलाभिषेक करने के लिए सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और नेपाल व भूटान जैसे देशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने आते हैं।अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि प्रशासन और न्यास समिति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एसडीओ सह मंदिर न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष राजू कुमार ने अधिकारियों के साथ
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

गोड्डा। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं की मौके पर

गोड्डा में ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम, डालसा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित लीगल एड

गोड्डा के चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कराया गया रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन

गोड्डा। सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, चांदपुर में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर

गोड्डा में ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज