बाबूलाल मरांडी ने सरकार से पूछे तीखे सवाल ,15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? ..

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मरांडी में बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राज्य सरकार ने लगभग 15 जिलों के पुलिस कप्तान का तबादला तो कर दिया है, लेकिन प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी (पुलिस महानिदेशक) का कोई अता पता नहीं है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पद पिछले एक महीने से खाली पड़ा है। यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार जनता की सुरक्षा के साथ लापरवाही बरत रही है।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार द्वारा पत्र भेजे जाने के बावजूद डीजीपी की नियुक्ति न कर संवैधानिक टकराव को बढ़ावा दे रहे हैं। हेमंत सोरेन, शराब घोटाले की तपिश देर-सबेर आप तक पहुंच ही सकती है। अब भी समय है। सही सलाह मान लीजिए। अन्यथा, जिस तरह आपके पूर्व प्रधान सचिव ने आपके लिए मुश्किलें खड़ी कीं हैं, उसी तरह अनुराग गुप्ता से ग़ैर क़ानूनी एवं असंवैधानिक तरीक़े से काम लेना भी आपके लिए घातक साबित हो सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह समापन पर पाकुड़ में विशेष सफाई अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण

  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के समापन पर पाकुड़ नगर प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वीआईपी रोड, मदर टेरेसा चौक

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नवीनगर पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों के अधिकारों पर जोर

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर नवीनगर पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम

अवैध बालू से लदा ट्रक पलटा, एनजीटी प्रतिबंध के बीच उठे कई सवाल

  अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के शहरघाटी मिशन के समीप अवैध बालू से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद एनजीटी की रोक के

70वीं पुलिस ड्यूटी मीट में सब-इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार हुए सम्मानित

  साहिबगंज पुलिस केंद्र में आयोजित 70वीं संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में पाकुड़िया थाना के सब-इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के