बाबूलाल मरांडी बोले  शराब घोटाले की नई स्क्रिप्ट, चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए  नई नीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बाबूलाल मरांडी बोले  शराब घोटाले की नई स्क्रिप्ट, चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए  नई नीति

रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार की नई शराब नीति को चहेतों का लाभ देने के लिए बनाई गई नीति बताया।
शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने पहले भी उन्होंने राज्य सरकार की नीति और नीयत को उजागर किया है, समय आने पर फिर खुलासा करेंगे।

हेमंत सरकार ने अपने कार्यकाल में तीसरी बार शराब घोटाले की नींव डाली है। पहले दो घोटाले अभी जांच के घेरे में हैं। अब तीसरी बार चहेतों को उपकृत करने के लिए नए तरीके से शराब नीति लाई गई है।यह माफियाओं को खुली छूट देकर शराब पर कब्जे की वैधानिक कार्रवाई है। शराब नीति के तहत नीलामी यूनिट के आधार पर होगी। हर यूनिट में एक से चार दुकानों का प्रविधान है। कोई भी व्यक्ति या समूह इसके तहत अधिकतम 12 यूनिट ले सकता है।इसमें ऐसा भी प्रविधान है कि एक व्यक्ति या समूह एक जिले में 48 दुकानें ले सकता है। इतना ही नहीं एक व्यक्ति या समूह इस नीति के तहत राज्य में 140 दुकानें ले सकता है। इस नीति के कारण फिर से राज्य को राजस्व की भारी क्षति होगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगर सचमुच ने रोजगार देना चाहती है तो एक व्यक्ति को एक दुकान की नीति लागू हो। अधिसूचित क्षेत्रों में जनसंख्या के अनुपात में दुकानों को आरक्षित किया जाए।

पूर्व में लिखे अपने पत्र के हवाले से बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं जो सड़क किनारे हड़िया बेचने को मजबूर हैं उन्हें वैध तरीके से दुकानें आवंटित की जाए, ताकि राज्य की बहन-बेटियां सम्मानजनक तरीके से आजीविका पा सकें। अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करती तो भाजपा इसका पूरे प्रदेश में प्रबल विरोध करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल