बिहार इंडिया ब्लॉक दलों की बैठक में नहीं बुलाने पर बीजेपी ने जेएमएम को ललकारा कहा फुफकारते काहे है चुनाव लड़कर दिखाये न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा को न बुलाए जाने पर बीजेपी ने तंज कसा है. बिहार में भाजपा के सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा है कि झामुमो फुफकारता है, काटता नहीं. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया था कि पार्टी बिहार से चुनाव लड़ेगी, लेकिन महागठबंधन दलों ने उन्हें कोई समर्थन नहीं दिया और एक भी सीट नहीं दी और अब हद हो गई है कि बिहार में होने वाली बैठकों में झामुमो को न्योता भी नहीं मिलता. अगर दम है तो चुनाव लड़कर दिखाए. एक ओर जहां बिहार के इंडिया ब्लॉक में सम्मान नहीं मिलने से झामुमो नेता नाराज और दुखी हैं, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उतरने की इच्छा जताने के बावजूद बिहार के इंडिया ब्लॉक दलों की एक के बाद एक चार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन बैठक में झामुमो को आमंत्रित नहीं किया गया.बिहार की चुनावी राजनीति में राजद-कांग्रेस द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा की लगातार उपेक्षा के बावजूद झामुमो के नेताओं का मानना ​​है कि जब इंडिया ब्लॉक के बड़े और राष्ट्रीय स्तर के नेता सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बैठेंगे, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा का जरूर ख्याल रखा जाएगा. साथ ही हमें भी आमंत्रित किया जाएगा.केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि झामुमो के साथ-साथ उनके नेता हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.हमारी नजर बिहार की राजनीति पर है. जरूरत पड़ी तो झामुमो भविष्य के लिए कोई निर्णय लेगी .  राजद के प्रदेश सचिव रामकुमार यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं को बिहार के संदर्भ में राजद के झारखंड में जनाधार से कोई तुलना नहीं करनी चाहिए. जिस दिन राजद गठबंधन से अलग होकर झारखंड में चुनाव लड़ेगा, उस दिन “झामुमो का तीन दीया तेल जल जाएगा

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत