बिहार इलेक्शन से पहले राजद में दरार ? बात बनी नहीं तो जेएमएम 16 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने महागठबंधन से नाराजगी जताई है। पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर गठबंधन में उन्हें सम्मानजनक भागीदारी नहीं दी गई, तो वह 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बैठकों में उन्हें शामिल नहीं किया गया और 21 सदस्यीय समन्वय समिति में भी स्थान नहीं मिला, जिससे पार्टी खुद को उपेक्षित महसूस कर रही है। 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान, कम सीटें मिलने के बावजूद सीएम ने राजद को मंत्री पद दिया था। इसके बावजूद बिहार में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि सीमावर्ती इलाकों में उनकी मजबूत पकड़ है। और इस प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता। झामुमो बिहार-झारखंड की सीमावर्ती सीटों जैसे चकाई, झाझा, तारापुर, कटोरिया, बांका, मनिहारी, रूपौली, बनमनखी, जमालपुर और धमदाहा में चुनाव लड़ना चाहती है। पार्टी का दावा है कि इन क्षेत्रों में झारखंडी संस्कृति, भाषा और आदिवासी पहचान की गहरी पैठ है, जिसे देखते हुए झामुमो को इन क्षेत्रों में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महासचिव पांडेय ने बताया कि झामुमो अब राष्ट्रीय पार्टी के रूप में पहचान बनाना चाहता है। पार्टी झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। पहले भी पार्टी का ओडिशा में छह विधायक, बिहार में एक विधायक और एक सांसद रह चुका है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए