बिहार की सड़कों पर भाजपाई-कांग्रेसी भिड़े

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में हुई भिड़ंत

मंत्री-विधायक की मौजूदगी में लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी भी हुई

पटना ।  राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता को लेकर विवादित बयान का असर शुक्रवार को बिहार की सड़कों पर दिखाई दिया। राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर और आरा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जगह-जगह नारेबाजी, धक्का-मुक्की, पथराव और मारपीट की घटनाएं हुईं।

पटना में सबसे ज्यादा बवाल उस वक्त हुआ, जब मंत्री नितिन नवीन और दीघा विधायक संजीव चौरसिया के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। अफरा-तफरी के बीच सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों के शीशे चटक गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हटाया।

मुजफ्फरपुर में तिलक मैदान रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं के खिलाफ जमकर नारे लगे। वहीं, आरा में भाजपा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में मैदान में उतर गए। यहां भी दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की नौबत बन गई।

इस बीच, पटना में भाजपा नेता रूप नारायण मेहता ने पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और पत्थर से जानलेवा हमला किया। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

राजनीतिक हलकों में यह विवाद अब और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। बीजेपी कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़ी है, जबकि कांग्रेस इसे भाजपा की साजिश बता रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए