बिहार चुनाव में कांग्रेस रेस के घोड़ों की तलाश है तैयारी में जुटे नेता जी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में अब हर राजनीतिक पार्टी जुट चुकी है. कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला महागठबंधन के घटक दल मिलकर लेंगे लेकिन प्रत्याशियों की खोज अब कांग्रेस ने शुरू कर दी है. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू इस दिशा में एक्टिव हुए हैं. कांग्रेस अब रेस के घोड़ों की तलाश कर रही है. कांग्रेस प्रत्याशी की दावेदारी करने वालों को दो शर्तें पूरी करनी होगी.बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के दावेदारों की खोज शुरू हो गयी है. अगर किसी को कांग्रेस का प्रत्याशी बनना है तो इसके लिए पार्टी की ओर से रखे गए दो शर्त भी पूरे करने होंगे. हालांकि टिकट उन्हें मिलेगा या नहीं, ये फैसला चुनाव के समीप आने पर होगा. लेकिन दावेदारी पेश करनी है तो उन दो शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा.कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए पहली शर्त है कि दावेदार को 25 हजार माई-बहिन योजना का फॉर्म जमा करना होगा. इस योजना पर कांग्रेस पार्टी पूरा फोकस कर रही है. पार्टी ने घोषणा की है कि बिहार में सरकार बनने के बाद उन महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे. वहीं दूसरी शर्त है कि दावेदारी पेश करने वाले नेता को 25 हजार घरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाना होगा. इन दो शर्त को जो पूरा करेंगे वही दावेदारी की रेस में आएंगे.कांग्रेस पार्टी के सूत्र बताते हैं कि जो नेता टिकट की मांग कर रहे हैं, उनसे सबसे पहले यही सवाल किए जा रहे हैं. उनसे पूछा जा रहा है कि आपने माई-बहिन योजना के कितने फॉर्म जमा कराए हैं. अगर नहीं जमा कराया है तो पहले वोटरों के पास आप पार्टी के कार्यक्रम को लेकर जाएं. उसके बाद आप अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक