बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों पर रार! माकपा माले ने की 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : भाकपा-माले बिहार विधानसभा चुनाव में 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता अपनी तैयारी में है. माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि इस चुनाव में हम आधी आबादी को अधिक से अधिक भागीदारी देंगे. विधानसभा चुनाव की तैयारी सीट बंटवारा को लेकर 12 जून को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर राज्य समन्वय समिति की बैठक होगी.दीपंकर ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम मामले को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में चलाया गया ऑपरेशन कगार पूरी तरह राज्य प्रायोजित हिंसा है. इस मुद्दे पर पांच वामपंथी दलों ने मिलकर नौ जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें इस हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गयी है.दीपंकर ने कहा कि 18 से 27 जून तक पूरे बिहार में बदलो सरकार – बदलो बिहार यात्रा निकालेगी.यह यात्रा राज्य के चार मुख्य इलाकों में होगी. जिसमें शाहाबाद क्षेत्र, मगध क्षेत्र, सारण-चंपारण क्षेत्र और मुजफ्फरपुर से दरभंगा तक का क्षेत्र रहेगा.

मगध क्षेत्र में 11 जून को गया के बाराचट्टी, 12 जून को वारसलीगंज, 13 जून को राजगीर और 14 जून को बिहारशरीफ में जनसंवाद का आयोजन किया जायेगा.मौके पर पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, विधायक गोपाल रविदास व संदीप सौरभ, एमएलसी शशि यादव, वरीय पार्टी नेता केडी यादव और उमेश सिंह भी उपस्थित थे. दरअसल है महागठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत RJD को 144 सीटें मिलीं, कांग्रेस को 70 और वाम दलों को कुल 29 सीटें दी गईं. इसमें CPIML को 19, CPI को 6, और CPI(M) को 4 सीटें मिलीं. तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया था. इस चुनाव में महागठबंधन ने कुल 110 सीटें जीतीं, जिनमें से RJD ने 75, कांग्रेस ने 19, और वाम दलों ने 16 सीटें प्राप्त कीं. RJD सबसे बड़ी पार्टी बनी, फिर भी बहुमत से 12 सीटें दूर रहने के कारण महागठबंधन सरकार नहीं बना सका.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक