बिहार डीजीपी विनय कुमार का बयान विधायक रीतलाल यादव की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस पर है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस गंभीर नजर आ रही है. DGP विनय कुमार लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध रोकथाम की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. वहीं विधायक रीतलाल यादव प्रकरण पर भी डीजीपी ने प्रतिक्रिया दी है.  दानापुर के विधायक रीतलाल यादव और उनके भाई, जो पटना के बेउर जेल में बंद हैं, को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. विधायक की पत्नी ने पिछले दिनों  विधानसभा परिसर में पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनके पति को जेल में मरवाने की साजिश रची जा रही है और प्रशासन तथा पुलिस इस पर लापरवाह है. डीजीपी विनय कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रीतलाल यादव की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस पर है और उन्हें हरसंभव सुरक्षा प्रदान की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि विधायक की अगली अदालती पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जा सकती है, जिससे उन्हें शारीरिक रूप से कोर्ट न ले जाना पड़े.डीजीपी पटना पश्चिमी क्षेत्र में बीते दिनों हुए आपराधिक घटनाओं, गिरफ्तारी, केस निष्पादन, निरोधात्मक कार्रवाई और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा कर रहे है । निरीक्षण दौरे को लेकर एसपी सभी पुलिस अधिकारियों का अलर्ट मोड में रहने को कहा है . पुलिस महकमे में विशेष तैयारी की जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि इससे पश्चिमी पटना की कानून-व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक