बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती शुरू, 1799 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती शुरू, 1799 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से पटना: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1799 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा एससी, एसटी एवं थर्ड जेंडर के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। शारीरिक मापदंड: पुरुष: न्यूनतम लंबाई 165 सेमी, बिना सीना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी। महिलाएं: न्यूनतम लंबाई 155 सेमी और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम। चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा — प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। आवेदन शुल्क: सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती बिहार पुलिस में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय से आवेदन करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष