बिहार में चाइल्ड हेल्थ को मिलेगा नया बल, डेटा वैलिडेशन से पोषण और नवजात देखभाल होगी और मजबूत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार सरकार ने राज्य में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के शिशु स्वास्थ्य कोषांग द्वारा चाइल्ड हेल्थ डेटा वैलिडेशन अभियान शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों से जुड़े स्वास्थ्य आंकड़ों को प्रमाणित कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक समय पर सेवाएं पहुंचाना है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत डायरिया नियंत्रण के लिए ओआरएस और जिंक की उपलब्धता, नवजात शिशुओं के जन्म के बाद होने वाले गृह भ्रमण (Home Visit), स्तनपान को बढ़ावा देने तथा पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के उपचार और फॉलो-अप की सटीक निगरानी की जाएगी।

आईजीआईएमएस के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रिजवान अहमर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं की सफलता विश्वसनीय आंकड़ों पर निर्भर करती है। उनका मानना है कि यह पहल समाज के अंतिम पायदान तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और राज्य के मानव विकास सूचकांक को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों और प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों के अधीक्षकों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का लक्ष्य चाइल्ड हेल्थ से जुड़े प्रत्येक इंडिकेटर का सटीक डेटा तैयार करना है, ताकि भविष्य में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए और अधिक प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें। इस तकनीकी प्रक्रिया और निगरानी अभियान में यूनिसेफ का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें